चक्रधरपुर, सितम्बर 7 -- चक्रधरपुर।पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के आराहासा पंचायत के रेलापराल गांव के पास बुरजूवा पहाड़ी पर रविवार तड़के सुबह हुये मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दस लाख के ईनामी नक्सली सब जोनल कमांडर अमित हांसदा उर्फ अपटन को ढेर कर दिया गया है। सुरक्षाबलों ने घटना स्थल से एक एसएलआर रायफल भी बरामद दिया है। एसपी राकेश रंजन ने इसकी पुष्टी की है। एक माह में यह दूसरी मुठभेड़ हुई है, जिसमें सुरक्षाबलों को कामयावी मिली है, सुरक्षाबलों ने एक माह पूर्व मुठभेड़ में छत्तिसगढ़ के नक्सली को मार गिराया था। जानकारी के मुताबिक चाईबासा पुलिस कप्तान को गुप्त सूचना मिली थी कि गोइलकेरा थाना क्षेत्र में रेला पराल क्षेत्र में नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्य मौजूद हैं। जिसके बाद चाईबासा पुलिस, कोबरा और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त रुप से अभियान चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.