जमशेदपुर, फरवरी 18 -- कोल्हान में 30 हजार से अधिक सिम के बंद होने के बाद सात हजार सिम विक्रेताओं के लिए यूनिक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत सिम विक्रेता का यूनिक रजिस्ट्रेशन किया जाएगा, जिसके बाद केवल उन्हीं विक्रेताओं को सिम बेचने का अधिकार प्राप्त होगा। साइबर अपराधी एक ही व्यक्ति के नाम पर कई सिम कार्ड लेकर ठगी करते थे। ऐसे में सिम कार्ड की संख्या सीमित कर दी गई है। पहले कोई सीमा नहीं थी, जिसका फायदा अपराधी उठा रहे थे। अब उम्मीद है कि इस कदम से साइबर अपराध कम होगा। दूरसंचार विभाग समय-समय पर सिम विक्रेताओं का भौतिक सत्यापन करेगा। यदि किसी विक्रेता के स्थान पर कोई और व्यक्ति पाया गया तो उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। दूरसंचार विभाग ने साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए ये फैसला लिया है। कोल्हान मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.