जमशेदपुर, जून 14 -- आजसू पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार को धार देने के लिए कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में जिला संयोजक मंडली की नियुक्ति की है। यह निर्णय पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के निर्देश पर लिया गया है। पार्टी के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी की है। सहिस ने बताया कि पहले से कार्यरत जिला समिति अपने नियमित कार्यों को जारी रखेगी, जबकि नवनियुक्त संयोजक मंडली संगठन के पुनर्गठन, प्रखंड एवं ग्रामस्तरीय समितियों के गठन एवं विस्तार का कार्य करेगी। साथ ही युवाओं एवं महिलाओं को संगठन से जोड़ने के लिए विशेष कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। पूर्वी सिंहभूम की संयोजक मंडली में सागेन हांसदा (संयोजक) के साथ सुखलाल हेंब्रम, आदित्य महतो, बीरबल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.