जमशेदपुर, दिसम्बर 2 -- कोल्हान के घने जंगल में मिले दुर्लभ पौधे ने वनस्पति विज्ञान के विशेषज्ञ और शोधकर्ताओं को यहां की प्रचुर संपदा की ओर ध्यान खींचा है। हाल ही में यहां मट्ठा के नाम से पहचाना जाने वाला अत्यंत दुर्लभ और औषधीय गुणों से भरपूर पौधा एंटीडेस्मा एसिडम देखा गया है। इस जंगली पौधे का उपयोग कैंसर और हाई ब्लड प्रेशर की दवाओं में होता है। विशेषज्ञ और शोधकर्ताओं अब इसके अन्य उपयोगी पहलुओं की तलाश में जुट गये हैं। पत्ते से लेकर फल तक उपयोगी विशेषज्ञों के मुताबिक एंटीडेस्मा एसिडम का उपयोग खासकर कैंसररोधी दवाओं, रक्तचाप नियंत्रक औषधियों के अलावा पाचन संबंधी दवाओं के निर्माण में होता है। इसके पत्तों से लेकर फलों तक का उपयोग औषधीय निर्माण में किया जाता है। शोधकर्ता एवं फॉरेस्टर राजा घोष बताते हैं कि इस पौधे के पोषक तत्व इसकी परिपक्वता और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.