जमशेदपुर, दिसम्बर 14 -- कोल्हान का पहला और बहुप्रतीक्षित जेन-जेड डाकघर अब हकीकत बनने जा रहा है। एनआईटी जमशेदपुर परिसर में स्थित इस डाकघर के रिनोवेशन और आधुनिकीकरण का काम अंतिम चरण में है। डाक विभाग तय समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के लिए मिशन मोड में जुटा हुआ है। वरिष्ठ डाक अधीक्षक, सिंहभूम उदयभान सिंह स्वयं मौके पर रहकर रिनोवेशन, इंटीरियर और तकनीकी सेटअप की लगातार निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 14 दिसंबर की मध्यरात्रि तक हर हाल में सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। तैयारियां पूरी होते ही 15 दिसंबर को जेन-जेड डाकघर का उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. डॉ. गौतम सूत्रधर मुख्य अतिथि के रूप में दोपहर 12.30 बजे डाकघर को छात्रों और आम लोगों को समर्पित करेंगे। इस नए स्वरूप वाले डाकघर में डिजिटल पेंटिंग्...