जमशेदपुर, दिसम्बर 17 -- भारतीय डाक विभाग ने कोल्हान क्षेत्र को पहली बार जेन जी पोस्ट ऑफिस की सौगात दी है। एनआईटी जमशेदपुर परिसर में शुरू किए गए इस आधुनिक डाकघर का उद्घाटन एनआईटी के निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधार ने किया। मौके पर सिंहभूम मंडल के वरिष्ठ डाक अधीक्षक उदयभान सिंह उपस्थित रहे। यह डाकघर युवाओं की बदलती जरूरतों और डिजिटल युग को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। पारंपरिक डाकघरों से अलग इस जेन जी पोस्ट ऑफिस में रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट, बचत बैंक और बीमा जैसी सेवाओं के साथ निशुल्क वाई-फाई, कॉफी मशीन, टेलीविजन और मैगजीन कॉर्नर की सुविधा उपलब्ध है। डाक विभाग का उद्देश्य युवाओं को डाक सेवाओं से जोड़ना और उन्हें आधुनिक माहौल देना है। इस डाकघर की खासियत यह भी है कि इसके इंटीरियर डिजाइन और दीवारों की कलाकारी एनआईटी के छात्रों ने तैयार की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.