सराईकेला, फरवरी 23 -- सरायकेला ।नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के पारदर्शी, निष्पक्ष और सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम ने समाहरणालय स्थित जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान आयुक्त ने मतदान प्रक्रिया की सतत निगरानी, त्वरित सूचना संकलन और विधि-व्यवस्था समन्वय के लिए स्थापित व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के समय उन्होंने सीसीटीवी मॉनिटरिंग, संचार प्रणाली और हेल्पडेस्क की कार्यशैली की समीक्षा की ।आयुक्त ने निर्देश दिया कि सभी मतदान केंद्रों से मतदान प्रतिशत की रिपोर्ट लगातार लेते रहें ।कंट्रोल रूम से जुड़े अधिकारियों को किसी भी प्रकार की शिकायत या तकनीकी समस्या पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया । चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण र...