फतेहपुर, फरवरी 18 -- फतेहपुर। जिले के आलू किसानों पर शीतगृहों में भंडारण शुल्क का भार नहीं बढ़ेगा। बुधवार को कोल्ड स्टोर यूनियन की बैठक में संचालकों ने निर्णय लिया कि भंडारण शुल्क गतवर्ष की तरह 280 रुपये प्रतिकुंतल रहेगा। पल्लेदारी सात रुपये प्रतिकुंतल और एक साथ सभी कोल्ड स्टोर में भंडारण का शुभारंभ बसंत पंचमी से शुरू होगा। शहर के एक होटल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक आदित्य पांडेय ने कहा कि प्रदेश इकाई ने भंडारण शुल्क में दस रुपये प्रतिकुंतल इजाफा किया है. लेकिन जिले में भंडारण शुल्क नहीं बढ़ाया जाएगा, वहीं शुगर फ्री आलू के भंडारण शुल्क 300 रुपये कुंतल तय किया। उन्होंने संचालकों से कम रेट में भंडारण से बचते हुए एकजुटता के साथ नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। कहा कि पल्लेदारी को लेकर संसय न रहें इस लिए कोल्ड स्टोर ...