भभुआ, जुलाई 21 -- बैगन, टमाटर, हरी मिर्च, कद्दू, नेनुआ, आलू को रखने के लिए जगह नहीं ज्यादा उत्पादन होने पर सस्ती दर पर बेचने को मजबूर हो जाते हैं किसान (बोले भभुआ) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में एक भी कोल्ड स्टोर का निर्माण सरकारी स्तर पर नहीं कराया गया है, जिससे किसानों द्वारा उत्पादित सब्जियां खराब हो जाती हैं। किसानों की परेशानी तब और बढ़ जाती हैं, जब एक साथ ज्यादा उत्पादन हो जाता है। ऐसे में सब्जियों के खराब होने के भय से किसान उसकी बिक्री सस्ती दर पर व्यापारियों के हाथों कर देते हैं। कुछ सब्जियां तो खराब भी हो जाती हैं। ऐसे में किसानों को आर्थिक क्षति होती हैं। बरांव के विष्णु सिंह, तूफानी सिंह, हृदया बिंद, सबार अजय बहादुर सिंह, अमांव नागेंद्र सिंह, सुदामा सिंह, घुघली सिंह, प्रदीप मौर्या ने बताया कि रामपुर प्रखंड के अमांव, भ...