अलीगढ़, फरवरी 19 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। अलीगढ़ कोल्ड स्टोरेज ऑनर्स एसोसिएशन ने बुधवार को आगरा रोड स्थित होटल में वार्षिक सभा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया। बैठक में शीतगृहों की वर्तमान स्थितियों को देखते हुए भाड़े में 15 रुपये प्रति कुंतल बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है। बैठक का संचालन करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष गिर्राज गोदानी ने कहा कि इस वर्ष पूरे भारत सहित उप्र. में आलू की फसल लगभग 10 से 15 प्रतिशत अधिक है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने सभी कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया है। उसका असर हम पर भी पढ़ा है। पिछले तीन वर्षों में खर्चे बहुत बढ़ चुके हैं। जब किसान वारदाना, खाद, दवाई, लेबर इत्यादि पर बढ़ोतरी सहन कर सकता है और कोई शोर नहीं करता। शीतगृह के खर्चे बहुत ज्यादा बढ़ चुके हैं। लेकिन जब आलू का भाड़ा बढ़ाने की बात आती है तो किसान विरोध करना श...