बदायूं, फरवरी 23 -- सैदपुर, संवाददाता। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव खजुरिया के रहने वाले किसान जफरुद्दीन ने कोल्ड स्टोरेज के संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। किसान का आरोप है कि उसने 6 मार्च 2025 को 61 कट्टे आलू बीज प्रति कट्टा 50 किलो के हिसाब से कोल्ड स्टोरेज में जमा किए थे, जिसकी आमद रसीद भी प्रबंधक ने दी थी। उसका कहना है कि शुरू से ही मालिक और प्रबंधन की नीयत ठीक नहीं थी और माल हड़पने की योजना बनाई गई। करीब सात महीने बाद जब वह आलू लेने पहुंचा तो स्टाफ की कमी का हवाला देकर टाल दिया गया। बाद में दिसंबर 2025 में उसे बताया गया कि उसके 61 कट्टे आलू बेंच दिए गए हैं और रुपये बाद में ले लेना। कुछ दिन बाद रुपये मांगने पर संचालक ने उसे पंजाब नेशनल बैंक का चेक दे दिया। किसान 12 फरवरी को बैंक पहुंचा तो खाते में पर्याप्त धनराशि न होने के का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.