खगडि़या, जनवरी 30 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। उद्यान विभाग जिले में कोल्ड स्टोरेज इकाई को बढ़ावा देने के लिए अनुदान देने की कार्य योजना तैयार की है। जिले में अभी एक मात्र कोल्ड स्टोरेज का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में जिले में कोल्ड स्टोरेज के स्थापना को लेकर विभाग द्वारा पहल की गई है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कोल्ड स्टोरेज के निर्माण में लगने वाले लागत के 35 प्रतिशत अनुदान देगी। हालांकि लागत विभाग द्वारा निर्धारित की गई है। बताया जा रहा है कि विभाग के गाइडलाइंस के हिसाब से कोल्ड स्टोरेज तैयार किया जाएगा एवं निर्धारित राशि का 35 प्रतिशत अनुदान नियमानुसार लाभार्थी के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी। उद्यान विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एकल तापमान 96 सौ प्रति एमटी आर्द्रता वाले कोल्ड स्टोरेज के निर्माण पर अनुदान दिया जाएगा। वहीं इस...