गया, दिसम्बर 21 -- जिले में चार दिनों से कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। सर्दी के सितम से जनजीवन प्रभावित है। रविवार को दिनभर धूप नहीं निकली। कुहासा, बादल व कनकनी से लोग दिन में भी कांप रहे हैं। हालांकि कोहरे का असर कम रहा। सबसे कम विजिबिलिटी 400 मीटर रही। रविवार को तो गया जी कोल्ड डे की चपेट में चला गया। सर्दी का आलम यह रहा कि दिन के साथ रात का तापमान भी सामान्य से नीचे आ गया। रविवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा रहा। सूबे में गया जी सबसे ठंडा रहा। अधिकतम के साथ न्यनूतम तापमान पारा सामान्य से लुढ़क गया। रविवार को अधिकतम सामान्य से करीब आठ डिग्री 16.6 और न्यूनतम एक डिग्री कम 8.0 डिग्री रहा। महज 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में लगभग पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रविवार से कम ठंडा 9.0 डिग्री पर 14 दिसंबर रहा था। सूबे में गया जी के बाद 8.7 डिग्र...