कन्नौज, जनवरी 5 -- तालग्राम, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम में आशा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कोल्ड चेन में ताला लगाकर कार्य बहिष्कार किया और धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। तालग्राम ब्लॉक की आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर नाराजगी जताई। प्रदर्शन कर रही आशाओं का कहना है कि वर्ष 2018 से मानदेय भुगतान में देरी, अतिरिक्त कार्यभार और मूलभूत सुविधाओं के अभाव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद उनसे पोलियो अभियान सहित विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों में लगातार ड्यूटी कराई जा रही है। लेकिन समस्याओं के समाधान के लिए अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। आशा वेलफेयर एसोसिएशन की ब्लॉक अध्यक्ष कीर्ति राजपूत ने कहा कि जब तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता। तब तक पोलियो कार्य सहित सभी अतिरिक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.