आजमगढ़, मार्च 20 -- मिल्कीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पवई थाना क्षेत्र के रामपुर कला गांव में मंगलवार को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बाइक से आए बदमाश दंपति को लूटकर फरार हो गए। दंपति को जौनपुर जनपद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार की दोपहर दोनों को होश आया। पवई थाना क्षेत्र के रामपुर कला गांव निवासी 70 वर्षीय गंगादीन तिवारी का घर से 500 मीटर की दूरी पर नलकूप के पास दूसरा मकान बन रहा है। मंगलवार को गंगादीन अपनी पत्नी फूलमती के साथ नलकूप पर थे। शाम को एक बाइक से दो लोग वहां पहुंचे। लिंटर ढलाई के लिए शटरिंग लगाने की बात करने लगे। वृद्ध से कहा कि किस्त में रुपये दे दीजिएगा। बात करने के बाद बाइक सवार बाजार चले गए और वहां से कोल्डड्रिंक लेकर आए। इसके बाद वृद्ध दंपति को पिलाया। कोल्डड्रिंक पीने के बाद दोनों अचेत हो गए। इसके बाद बाइक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.