हल्द्वानी, जनवरी 5 -- हल्द्वानी। सीनियर पुरुष वर्ग की जिला क्रिकेट लीग में सोमवार को जीएनजी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में हल्द्वानी कोल्ट्स क्लब ने जीएनजी को 13 रनों से मात दी। कोल्ट्स क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवरों में 7 विकेट पर 281 रन बनाए। विकास भाटी ने 104 रन की शानदार शतकीय पारी खेली वहीं दिव्यम रावत ने 56, देव जोशी ने 36 और विशाल कोली ने 32 रन का योगदान दिया। जवाब में जीएनजी की टीम 35 ओवर में 268 रन पर ऑलआउट हो गई। पीयूष जोशी (95), लक्ष्य राय चंदानी (76) और उपेन राजपूत (58) ने संघर्ष किया, लेकिन देवानंद जोशी की घातक गेंदबाजी (5 विकेट) ने टीम को रोक दिया। देवानंद जोशी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायर विजय आर्या व शिवम पाण्डे व स्कोरर हरप्रीत सिंह कम्बोज रहे। इस दौरान जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषा...