सिमडेगा, फरवरी 9 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड के देवनदी मोड के समीप सोमवार को वीर शहीद तेलेंगा खड़िया की जयंती मनाई गई। अखिल भारतीय खड़िया समाज के पदधारियों और तेलेंगा खड़िया समिति एवं कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और ग्रामीण उपस्थित थे। सर्वप्रथम पहान पूजार के द्वारा तेलेंगा खड़िया के स्टैचू को पारंपरिक तरीके से पूजा अर्चना की गई। जेम्स पी केरकेट्टा के द्वारा तेलेंगा खड़िया की जीवनी के बारे में बताया। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सुलभ नेल्सन डुंगडुंग ने कहा वीर शहीद तेलेंगा खड़िया झारखंड के एक महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने 1857 की क्रांति से भी पहले अंग्रेजों तथा जमींदारों के अन्याय के खिलाफ लड़ाई का बिगुल फूंका था। तेलंगा स्मृति सहोर प्रदीप टेटे के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...