चम्पावत, फरवरी 21 -- लोहाघाट से लगे कोली ढेक में पेयजल समस्या बनी हुई है। इससे परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र व्यवस्था में सुधार नहीं करने पर चक्का जाम की चेतावनी दी है। शुक्रवार को पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गिरीश ढेक के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बीते दो-तीन सालों से कोलीढेक में पेयजल की समस्या बरकरार है। उन्होंने बताया कि 40 साल पुरानी पेयजल योजना के पाइप कई जगह लीक हो रहे हैं। इससे मुख्य टैंक तक पानी ही नहीं आ पा रहा है। कई बार मांग के बाद भी पेयजल लाइन ठीक नहीं की गई। आरोप लगाया कि जेजेएम के तहत पांच साल साल पूर्व शुरू हुई योजना पूरी तरह से फेल हो गई है। कहा कि एक ओर कोलीढेक झील पास में ही है, लेकिन तब भी लोग पानी के लिए प्यासे हैं। लोगों ने समस्या का समाधान न होने पर चक्का जाम की चेतावनी दी ह...