चम्पावत, अप्रैल 7 -- चम्पावत। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। कार से चंपावत की ओर आ रहा आरोपी बनलेख वन चौकी के पास तलाशी के दौरान पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत धारा 08/21/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मीडिया ग्रुप के मुताबिक बनलेख वन विभाग की चौकी के पास चेकिंग के दौरान टैक्सी कार में मैदानी क्षेत्र से पहाड़ को आ रहे रोहित कुमार (32) कोलीढेक लोहाघाट के पास से 15.96 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा। आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) के प्रभारी उप निरीक्षक सोनू सिंह, चंपावत कोतवाली के उप निरीक्षक ललित पांडे, हेड कांस्टेबल मनोज बेरी, कांस्टेबल अशोक वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.