बिहारशरीफ, अप्रैल 1 -- हरनौत, एक संवाददाता। कल्याणबिगहा ओपी क्षेत्र के कोलावां गांव की सुरभा पइन से पुलिस ने एक 35 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है। सदर डीएसपी टू संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया है। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.