आदित्यपुर, दिसम्बर 6 -- गम्हरिया, संवाददाता। सरायकेला थाना क्षेत्र के कोलाबीरा स्थित रामा इंफ्राटेक कंपनी के निर्माणाधीन शेड में शुक्रवार सुबह काम कर रहे एक मजदूर की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई। हालांकि, घटना के बाद उसके सहकर्मी आनन-फानन में उसे टीएमएच ले गये, पर चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान परसुडीह के कीताडीह मनसा मंदिर के पास राजू बगान निवासी सन्नी यादव के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, कंपनी का निर्माण कार्य बालाजी इंफ्राटेक को दिया गया है और कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार का सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराया जा रहा था। इसी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। बताया गया है कि मृतक सन्नी विवाहित था और उसके ऊपर ही परिवार की जिम्मेदारी थी। परिजनों ने कंपनी से उचित मुआवजा देने की मांग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्था...