सराईकेला, फरवरी 19 -- सरायकेला । सरायकेला थानांर्गत कोलाबिरा के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों कंपनी में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार रोशन मुखी अपनी बाइक से रामकृष्ण फोर्जिंग में काम करने जा रहे थे। वहीं विकास झा जमशेदपुर से महालीमुरुप जा रहे थे। सुबह लगभग 6:30 बजे कोलाबिरा मार्केट के पास दोनों की बाइक आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों क्षत...