बलिया, जनवरी 25 -- रेवती। एक ओर सरकार जल सरोवरों की सफाई और विकास करने के लिए अमृत सरोवर जैसे अभियान चला रही है। दूसरी ओर आजादी के बाद नगर पंचायत रेवती के दहताल और कोलनाला के विकास के लिए अब तक किसी ने रूचि नहीं दिखाई है। जबकि दोनों तालों की परिधि करीब दो किमी मे फैली है। साथ ही यह ताल सर्दी में विदेशी पक्षियों के कलरव से गुलजार रहता है तथा मछली व्यवसाय का प्रमुख केंद्र है। सभासद रुपेश पाण्डेय ने दहताल के बारे में जानकारी दी कि शासन ने दो बार करोड़ों में बजट एलाट किया। लेकिन वह वापस हो गया, जिससे निराशा ही हाथ लगी। इसी तरह नगर पंचायत ने दहताल स्थित महादेव स्थान के पास घाट का चौड़ीकरण व सीढ़ी का विस्तार कराया है। उधर कोलनाला ताल का विषय कभी उचित फोरम तक नहीं पहुंचा और जनप्रतिनिधि भी इस पर ध्यान नहीं दिए। युवाओ का कहना है कि दोनों तालों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.