बोकारो, जून 13 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। बोकारो जिले के पांच प्रखंडों से होकर गुजरने वाली भारत सरकार की महत्वाकांक्षी भारत माला परियोजना के तहत निर्मित होने वाली सिक्स लेन कोलकाता- वाराणसी एक्सप्रेसवे सड़क निर्माण कार्य जमीन और अनापत्ति प्रमाण पत्र नही मिलने के कारण इन दिनों अधर में लटक गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण कार्य अब तक शुरू नही होने के कारण समय सीमा के अंदर निर्माण पूर्ण होने पर एक सवाल खड़ा हो गया है। सूत्र बताते है कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए जितनी जमीन की दरकार है उतनी जमीन का अब तक अधिग्रहण नही हो पाया है जिसके कारण इस परियोजना को शुरू नही किया जा सका है। सूत्र यह भी बताते है कि वन विभाग की ओर से वन भूमि का अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दिए जाने के कारण इस परियोजना का निर्माण कार्य शुरू नही हो पाया है। कुछ मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.