नई दिल्ली, मई 20 -- आईपीएल 2025 प्लेऑफ के वेन्यू का ऐलान हो गया है। बीसीसीआई ने फाइनल को शिफ्ट कर दिया है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स की जगह अब खिताबी मुकाबला अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा। क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर भी शिफ्ट किए गए हैं। दोनों मुकाबले मुल्लांपुर के मैदान पर आयोजित होंगे। यह पहले हैदराबाद में खेले जाने थे। बता दें कि भारत-पाकिस्तान सैन्य तनाव के कारण आईपीएल आठ दिन के लिए लिए स्थगित किया गया था। इसके बाद, बीसीसीआई ने नए शेड्यूल की घोषणा की थी। बीसीसीआई ने तब कहा था कि प्लेऑफ के वेन्यू के बारे में बाद में जानकारी दी जाएगी। पहले फाइनल 25 मई को होना था लेकिन अब 3 जून को खेला जाएगा।खबर अपडेट हो रही.
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.