नई दिल्ली, जनवरी 5 -- कोलकाता से वाराणसी के लिए निकला लग्जरी गंगा विलास क्रूज पटना से ही वापस लौट गया है। पटना से वाराणसी के बीच गंगा में कई स्थानों पर जलस्तर कम होने से आगे का संचालन संभव नहीं हो सका। क्रूज में सवार 30 विदेशी पर्यटकों को सड़क मार्ग से वाराणसी लाया गया। गंगा विलास क्रूज 12 नवंबर को कोलकाता से वाराणसी के लिए रवाना हुआ था। इसमें जर्मनी, स्विट्जरलैंड और अमेरिका के 30 पर्यटक सवार थे। यात्रा के दौरान कुल 15 ठहराव स्थल निर्धारित थे। क्रूज पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, मायापुर, मटियारी और फरक्का के अलावा झारखंड के साहिबगंज तथा बिहार के सेमरिया और मुंगेर होते हुए पिछले महीने पटना पहुंचा था। इन ठहराव स्थलों पर पर्यटकों ने धार्मिक, पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों के साथ-साथ स्थानीय विशेष स्थानों का भ्रमण किया। यह भी पढ़ें- मलइयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.