गोरखपुर, मार्च 8 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। होली के अवसर पर रविवार को राणी सती दादी का फाल्गुन होली महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। इस आयोजन का विशेष आकर्षण दादी जी का सुंदर चित्र होगा, जो कोलकाता से मंगाया गया है। इस चित्र का भव्य श्रृंगार कर शोभायात्रा के रथ पर विराजमान किया जाएगा जिससे श्रद्धालु दर्शन कर सकें। राणी सती दादी सेवा मंडल के पवन सिंहानियां और अरुण बंका ने बताया कि सुबह 7 बजे साहबगंज स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकलेगी। इसमें 151 निशान (झंडे) रहेंगे और दादी जी का सजीव प्रतीत होने वाला चित्र रथ पर विराजमान रहेगा। यात्रा चौरहिया गोला, बक्शीपुर, जुबली चौक होते हुए बैंक रोड स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी। जगह-जगह श्रद्धालु फूल बरसाकर दादी जी का स्वागत करेंगे। शाम 6 बजे से भजन संध्या होगी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.