नई दिल्ली, फरवरी 1 -- अभिनेता सायक चक्रवर्ती शुक्रवार रात अपने साथियों के साथ पार्क स्ट्रीट के एक मशहूर पब में डिनर करने गए थे। सायक के अनुसार, उन्होंने 'मटन स्टेक' ऑर्डर किया था, लेकिन उन्हें जो डिश परोसी गई, वह बीफ थी। सायक का दावा है कि उन्होंने अनजाने में उसका सेवन भी कर लिया। आपको बता दें कि कोलकाता के सबसे प्रसिद्ध इलाके पार्क स्ट्रीट में स्थित एक लोकप्रिय पब 'ओली' (Oly) की यह घटना है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को वेटर को गिरफ्तार कर लिया है। विवाद तब शुरू हुआ जब टेबल पर एक और मटन स्टेक लाकर रख दिया गया, जबकि सायक ने केवल एक ही स्टेक का ऑर्डर दिया था। जब उन्होंने वेटर से सवाल किया, तो वेटर ने दावा किया कि उन्होंने दो स्टेक एक मटन और एक बीफ का ऑर्डर दिया था। सायक का कहना है कि यह सुनकर वे दंग रह गए क्योंकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.