बांका, फरवरी 18 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया थाना क्षेत्र के मालबथान गांव के एक वृद्ध मजदूर की कलकत्ता में ट्रक के कुचलने से मौत हो गई। घटना रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे की है। मृतक गांव के स्व छब्बू यादव का पुत्र गुंजर यादव (66) बताया गया है। जानकारी के अनुसार गुंजर यादव पिछले एक महीने से पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हलवाई महराज के काम में मजदूरी कर रहा था। उसके साथ उसका पोता रोहित कुमार पिता किस्टु यादव भी रहता था। बताया गया कि घटना के दिन वृद्ध (मृतक) दिनभर काम करने के बाद शाम को गोलाबारी थाना अंतर्गत पंजाब लाईन जीटी रोड स्थित अपने भाड़े के मकान में लौटा था। रात के समय, पंजाब लाईन में ही एक होटल में वह खाने जा रहा था। इसी दौरान जीटी रोड पार करने के क्रम में तेज रफ्तार से गुजर रही एक ट्रक ने वृद्ध मजदूर को धक्का मार दिया। घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.