बांका, मार्च 22 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले कटोरिया के दामोदरा पंचायत अंतर्गत मोचनमा गांव के एक युवक का शव गुरुवार देर रात को गांव पहुंचा। शव के पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक गांव के दिनेश यादव का पुत्र रामदेव यादव (30) बताया गया है। जानकारी के अनुसार 4 दिन पूर्व हावड़ा जीआरपी ने लिलुआ रेलवे स्टेशन के समीप रेल की पटरी से सटे संदिग्ध परिस्थिति में युवक के शव को बरामद किया था। कानूनी प्रक्रिया के बाद शव को मोचनमा लाया गया। परिजनों ने बताया कि युवक (मृतक) कोलकाता के केठीबाड़ी में रहकर खाना बनाने का काम करता था। जबकि उसका बड़ा भाई तेंतर यादव, चचेरा भाई देवीलाल यादव एवं जीजा गुडडू यादव लिलुआ रेलवे स्टेशन के समीप भाड़े के मकान में रहता था। बताया गया कि एक सप्ताह पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.