प्रयागराज, अगस्त 25 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। त्योहारों पर लम्बी दूरी की ट्रेनों में नोरूम होने के बाद रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। ट्रेन नंबर 04153/54 कानपुर सेंट्रल-कोलकाता विशेष एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन होकर चलेगी। कानपुर से हर गुरुवार को 13 नवंबर तक संचालित होगी। कानपुर से दोपहर दो बजे चलकर दोपहर 3:55 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी और मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल जंक्शन, सासाराम, गया, कोडरमा, धनबाद होते हुए अगले दिन सुबह 7:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में कोलकाता से प्रति शुक्रवार 29 अगस्त से 14 नवंबर तक चलेगी। कोलकाता से शुक्रवार सुबह 10:45 बजे चलकर रात 1:05 बजे प्रयागराज जंक्शन पर आएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...