वाराणसी, फरवरी 23 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। पद्मविभूषण पं.किशन महाराज की स्मृति में संगीत सभा की 108वीं गोष्ठी का द्वितीय भाग रविवार को कबीरचौरा में हुआ। संगीत बैठक का मुख्य आकर्षण कोलकाता के आर्कोदीप दास का स्वतंत्र तबला वादन रहा। आर्कोदीप ने तीनताल में बनारस घराने की पद्धति से पारंपरिक उठान, आमद, चलनचारी, बांट, गतफर्द,पारंपरिक टुकड़े एवं परन प्रस्तुत किए। उनके साथ हारमोनियम पर संगत मोहित साहनी ने की। इससे पहले किशन महाराज के आवास स्थित श्रीगणेश कक्ष में कार्यक्रम की शुरुआत प्रियांशु घोष और लवली शर्मा के युगल गायन से हुई। उनके तबला पर कृष्ण कुमार उपाध्याय तथा हारमोनियम पर मोहित साहनी ने संगत की। डॉ.राजेश गौतम के बांसुरी वादन से संगीत बैठक को विराम दिया गया। उनके साथ वरिष्ठ तबला वादक पं.कुबेरनाथ मिश्र ने संगत की। संगीत सभा के अध्यक्ष पं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.