वाराणसी, जून 21 -- वाराणसी। कोलकाता की अनामिका दत्ता का शुक्रवार को अस्सी घाट पर सुमधुर शास्त्रीय गायन हुआ। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की ओर से आयोजित प्रभाती में उन्होंने राग गुणकली के सुर लगाए। विलंबित और द्रुत एक ताल में पारंपरिक बंदिश सुनाने के बाद उन्होंने श्रीकृष्ण भजन से गायन को विराम दिया। उनके साथ तबला पर शुभव्रत चक्रवर्ती और हारमोनियम पर वर्णजीत पॉल ने संगत की। कलाकारों को प्रमाणपत्र भारत पर्यटन के सहायक निदेशक पावस प्रसून ने भेंट किया। संचालन डॉ. प्रीतेश आचार्य ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.