पटना, फरवरी 13 -- रेलवे की ओर से होली में यात्रियों का अत्यधिक दबाव रहने से स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि शुक्रवार को कोलकाता और नई दिल्ली से स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को लेकर 13 जोड़ी ट्रेनों की समय सारणी जारी की गई। इससे पहले भी 5 फरवरी को होली के अवसर पर आठ स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की गई। उन्होंने ने बताया कि इन स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त और भी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। जिनकी सूचना शीघ्र ही जारी की जाएगी। नई दिल्ली से होली स्पेशल 04070 आनंद विहार-शेखपुरा 20, 24, 27 फरवरी और 03 व 06 मार्च को आनंद विहार से वापसी में 04069 शेखपुरा-आनंद विहार 20, 24, 27 फरवरी और 03 तथा 06 मार्च को शेखपुरा से चलेगी। 04054 नई दिल्ली-बरौनी 20 फरवरी से 06 मार्च तक नई दिल्ली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.