धनबाद, जनवरी 29 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। बीसीसीएल के गोविंदपुर क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर कोलियरी में कार्यरत 54 वर्षीय तारापदो मोदक की मौत इलाज के दौरान मंगलवार को दुर्गापुर स्थित अस्पताल में हो गई। परिजन बुधवार को एंबुलेंस से उनके शव को लेकर कोलियरी पिट पर पहुंचे और आश्रित को तत्काल प्रोविजनल नियोजन देने की मांग को लेकर धरना पर बैठ गए। इसके बाद संयुक्त मोर्चा के यूनियन प्रतिनिधियों की प्रबंधन के साथ वार्ता हुई। इसमें तारापदो के छोटे पुत्र रावण उर्फ विपिन मोदक को तत्काल नियोजन देने पर सहमति बनी। तारापदो नवागढ़ बस्ती के रहने वाला थे व महेशपुर कोलियरी में ड्रिलमैन के पद पर कार्यरत थे। वह अपने पीछे पत्नी कुंती देवी, तीन पुत्र व दो पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। मौके पर प्रबंधन की ओर से कोलियरी पीओ लखनलाल वर्णवाल, प्रबंधक नारायण हांसदा,...