गया, फरवरी 4 -- कोलकता से घर लौटने के दौरान एक युवक रास्ते से लापता हो गया। फतेहपुर थाना क्षेत्र के जगनबागी गांव का रहने वाला विजय यादव (40) 18 जनवरी को देर शाम कोलकाता से घर आने के लिए ट्रेन में सवार हुआ था। लेकिन, वह अब तक अपना घर नहीं पहुंचा है। इससे परिजन काफी चिंतित हैं। फतेहपुर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। लापता युवक के पिता तुलसी यादव ने बताया कि उसका बेटा विजय यादव कोलकता में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। वह 18 जनवरी की शाम करीब 7:30 बजे कोलकता से घर आने के लिए ट्रेन में सवार हुआ था। अब तक वह घर नहीं पहुंचा है। घर वाले अपने स्तर से उसका इधर-उधर काफी खोजबीन किया। रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर भी खोजबीन की। लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। पुत्र के लापता होने से चिंतित पिता ने अंततः फतेहपुर थाना में आवेदन देकर इस बारे मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.