कोलंबो, फरवरी 14 -- 'मिस्ट्री स्पिनर' वरुण चक्रवर्ती, अबरार अहमद और उस्मान तारिक ने अगर कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया टी20 विश्व कप 2026 का मैच देखा होगा तो वे रविवार को इसी मैदान पर खेले जाने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच के लिए काफी उत्साहित होंगे। प्रेमदासा की ताजा पिच पर जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने धीमी गेंदों का इस्तेमाल कर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को रोकते हुए 23 रन से उलटफेर भरी जीत हासिल की। ऐसे में यह सोचना भी मुश्किल है कि 'मिस्ट्री' स्पिनर चक्रवर्ती, अहमद और तारिक की गेंदबाजी इस तरह की पिच पर कैसा असर डाल सकती है। पिछले साल इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान चक्रवर्ती की 'साइडस्पिन' से 'ओवरस्पिन' करने से उनमें सुधार हुआ। कोण में हल्के बदलावों के साथ चक्रवर्ती कई दूसरे स्पिनरों की तुलना में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.