नई दिल्ली, फरवरी 16 -- भारतीय टीम के उपकप्तान और ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई ईशान किशन की 77 रन की पारी को उनकी बेहतरीन पारियों में से एक बताया है। पटेल ने कहा कि जिस पिच पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था, वहां ईशान ने ऐसी पारी खेली जो उनके आत्मविश्वास का स्तर बताता है। अक्षर पटेल ने स्वीकार किया है कि भारत और उसके चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के दौरान अतिरिक्त दबाव होता है। हालांकि उन्होंने कहा कि खिलाड़ी दशकों पुरानी प्रतिद्वंद्विता को लेकर बाहर हो रही चर्चाओं पर गौर न करके शांतचित होकर अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करते हैं। इन दोनों देशों के बीच रविवार को कोलंबो में खेले गए मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त देकर टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण में प्रवेश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.