आगरा, नवम्बर 26 -- समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, इटौरा अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी खेल उपलब्धियों से देश का मान बढ़ाने जा रहा है। विद्यालय के प्रतिभावान खिलाड़ी रमन कुमार और व्यायाम शिक्षक हरीश चंद्र वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भाग लेने को मंगलवार को कोलंबो (श्रीलंका) के लिए रवाना हो गए। 28 से 30 नवंबर तक कोलंबो में होने वाली प्रतियोगिता में 40 से अधिक देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। कक्षा 11 के छात्र रमन कुमार सब जूनियर के 56 किग्रा भारवर्ग में और व्यायाम शिक्षक हरीश चंद्र सीनियर वर्ग के 77 किग्रा भारवर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। दोनों का चयन हाल ही में गुजरात में हुई राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रमन व हरीश ने स्व...