नई दिल्ली, मार्च 8 -- अमेरिका का ट्रंप प्रशासन यहूदी विरोधी भावना को दबाने के लिए लगातार कदम उठाता हुआ नजर आ रहा है। शुक्रवार को ट्रंप प्रशासन की तरफ से कहा गया कि उसने कोलंबिया यूनिवर्सिटी के साथ 400 मिलियन डॉलर के अनुबंध को रद्द करने का फैसला लिया है। यूनिवर्सिटी पर आरोप है कि उसने कैंपस में यहूदी विरोधी भावना को दबाने के लिए काम नहीं किया। हालांकि यूनिवर्सिटी ने इन आरोपों के खिलाफ जरुरी कदम उठाने की घोषणा की है। ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में यहूदी विरोधी भावना को न दबाने का आरोप लगाते हुए न्यूयॉर्क सिटी यूनिवर्सिटी के साथ भी 51 मिलियन डॉलर की डील पर विचार करने का ऐलान किया था। अनुदान को रद्द करने के पहले प्रशासन ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी को दोषी छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा था। इसी आधार पर एक नई कमेटी बनाई गई थी। हालांकि अभिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.