प्रयागराज, फरवरी 20 -- प्रयागराज। केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन (कोर) के नए महाप्रबंधक के रूप में अशोक कुमार वर्मा ने दिल्ली में पदभार ग्रहण कर लिया है। उनका जल्द ही प्रयागराज आगमन होगा। कोर में जीएम के रूप में यह उनकी दूसरी तैनाती है। इससे पहले वे उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक रह चुके हैं। रेलवे अधिकारियों को उम्मीद है कि उनके अनुभव से विद्युतीकरण परियोजनाओं को गति मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...