दरभंगा, फरवरी 4 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालाय में ऑनलाइन कोर कम्युनिकेशन सिस्टम की शुरूआत मंगलवार को की गई। कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने समर्थ ई-गवर्नेंस सूट पर इस माड्यूल को जारी किया। भारत सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन के तहत इस पहल से विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में कम समय में एक साथ सैंकड़ों लोगों तक ईमेल के माध्यम से सूचनाओं का संप्रेषण किया जा सकेगा। गौरतलब है कि समर्थ भारत सरकार की पहल है, जो शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए मंच प्रदान करता है। सोमवार को समर्थ ग्रीवांस पोर्टल का शुभारंभ भी किया गया था। इससे पूर्व समर्थ लीव माड्यूल का शुभारंभ भी हो चुका है। इन ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से विश्वविद्यालय सूचना प्रणाली सुदृढ़ हो सकेगी। बता दें कि विश्वविद्यालय की वेबस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.