मऊ, जनवरी 9 -- रानीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोरड़ में जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी की टंकी का निर्माण कार्य पिछले एक साल से अधूरा पड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस महत्वाकांक्षी योजना के बावजूद, ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। रविन्द्र, सुनील और घनश्याम सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि परियोजना के तहत शुरुआत में पाइपलाइन बिछाने के लिए गलियों में खुदाई की गई थी। इन खोदी गई गलियों की मरम्मत ठीक से नहीं की गई है। घरों तक पाइपलाइन के कनेक्शन दे दिए गए हैं, लेकिन टंकी का निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। ग्रामीण वीरेंद्र ने आरोप लगाया कि ठेकेदार काम अधूरा छोड़कर चला गया है। बताया कि टंकी की बाउंड्री वॉल भी गिर चुकी है।सरकार की घर-घर जल पहुंचाने की योजना ठेकेदार की लापरवाही के कारण ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.