मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के परीक्षा विभाग में एक छात्र ने शुक्रवार को काफी हंगामा किया। हंगामे को शांत कराने के लिए विवि थाने की पुलिस बुलानी पड़ी। दोपहर एक बजे पैट 2022 बैच का एक छात्र परीक्षा विभाग पहुंचा। उसने परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार से कोर्स वर्क का सर्टिफिकेट मांगा। परीक्षा नियंत्रक ने आश्वासन दिया कि दो दिनों में सर्टिफिकेट बन जायेगा। छात्र ने इसे नहीं माना और हंगामा शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने सुरक्षा गार्ड से छात्र को बाहर कराना चाहा। छात्र सुरक्षा गार्ड से भी भिड़ गया। इसके बाद विवि थाने को सूचना दी गई। पुलिस परीक्षा विभाग पहुंची और छात्र को समझाया। पुलिस के समझाने पर छात्र शांत हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...