कन्नौज, जनवरी 31 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख रोड पर जाफराबाद के पास एक खेत पर आपसी विवाद के चलते कोर्ट से स्टे आर्डर चल रहा है। इसके बाद भी एक पक्ष ने रात के अंधेरे में ट्रैक्टर से खेत जोत कर उसमें मक्का की फसल बो दी। पीड़ित किसान ने एसडीएम से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। तुलसीपुर गांव निवासी किसान प्रबल प्रताप सिंह पुत्र राम सिंह उर्फ शिवसिंह ने बताया कि सौरिख रोड पर उसकी आराजी गाटा संख्या 351मि. रकवा 0.1882 हेक्टेयर खेत है। विवाद के चलते इस पर कोर्ट से स्टे मिला हुआ है। इसके बाद भी दूसरे पक्ष ने रात के अंधेरे में ट्रैक्टर से खेत जोतवा कर उसमें मक्का की फसल बो दी। जब उसने इस बात का विरोध किया, तो दबंगों ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित किसान ने मामले की उपजिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी से शिकायत की। ...