देवघर, फरवरी 7 -- देवघर, प्रतिनिधि। कोर्ट परिसर के बाहर निकल रही दो युवती व उसके माता-पिता से युवकों ने मारपीट कर महिला को जख्मी कर दिया, वहीं एक युवती के कान में चोट लगने से खून बहने लगा। स्थानीय लोगों की तत्परता से एक आरोपी युवक को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, जसीडीह थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की करीब एक वर्ष पूर्व प्रेम प्रसंग के बाद अंतरजातीय विवाह हुआ था। शुरुआत में दोनों का दांपत्य जीवन सामान्य रहा, लेकिन कुछ समय बाद युवक के परिजनों द्वारा दहेज लाने का दबाव बनाए जाने लगा। जब पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने माता-पिता को दी, तो पिता ने आर्थिक असमर्थता जताई। उसके बाद दोनों के बीच संबंध बिगड़ गए और विवाह टूट गया। पूरे मामले को लेकर पीड़िता ने न्यायालय में वाद द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.