वाराणसी, फरवरी 7 -- वाराणसी। वर्ष 2002 के एक आपराधिक मामले की न्यायालय की फाइल चोरी होने के मामले में कैंट पुलिस ने केस दर्ज किया है। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश के अनुपालन में कैंट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कैंट थाने से जुड़े एक पुराने केस की फाइल लंबे समय से न्यायालय से गायब थी, जिससे न्यायिक कार्यवाही प्रभावित हो रही थी। इस मामले को गंभीर मानते हुए हाईकोर्ट ने जिला न्यायालय प्रशासन को जांच कर जिम्मेदारी तय करने और एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। हाईकोर्ट ने आदेश में कहा था कि न्यायालयी रिकॉर्ड का गायब होना गंभीर लापरवाही है। कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि फाइल जिन अधिकारियों की अभिरक्षा में थी, उनकी भूमिका की जांच कर दोष तय किया जाए। जांच में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.