गिरडीह, दिसम्बर 17 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश छह प्रीति कुमारी की अदालत ने दोषी करार दिये जाने के बाद अदालत से फरार हुए आरोपी नगर थाना क्षेत्र के कुरैशी मोहल्ला निवासी मिठु उर्फ सोहराब कुरैशी के विरूद्ध गैर जमानतीय वारंट निर्गत कर दिया है। मंगलवार को अदालत से मिठु के विरुद्ध निर्गत गैर जमानतीय वारंट को एसपी कार्यालय भेज दिया गया है। पुलिस ने मिठु की तलाश शुरू कर दिया है। पुलिस संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश कर रही है। दूसरी तरफ दोषी ठहराये जाने के बाद अदालत से फरार होने को लेकर मिठु के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज किये जाने की संभावना है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार मिठु के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर तैयारी चल रही है। बता दें कि अदालत ने सोमवार को लॉक डाउन में अवैध कसाई खानों से प्रतिबंधित पशु का मांस काटकर बेचने के मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.