सीवान, दिसम्बर 21 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। एमएच नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार की देर रात कार्रवाई करते हुए विभिन्न गांवों से दो कोर्ट के फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में बलेथरी गांव निवासी टुनटुन साह तथा हसनपुरा निवासी सुरेंद्र चौधरी शामिल हैं। दोनों अभियुक्त लंबे समय से न्यायालय में लंबित मामलों में उपस्थित नहीं हो रहे थे, जिसके कारण इनके खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी किया गया था। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाकर दोनों फरार वारंटियों को उनके संबंधित गांवों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद थाने में आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके उपरांत शनिवार को दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजते हुए जेल भेज दिया गया। साथ ही थानाध्यक्ष ने कहा कि न्याया...