अररिया, फरवरी 12 -- बथनाहा, एक संवाददाता। न्यायालय से निर्गत इश्तेहार के आलोक में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मो. इरशाद और मो. दाऊद शामिल हैं। दोनों चकोरवा गांव से पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि न्यायालय द्वारा जारी इश्तेहार के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...